आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से खौफनाक वारदात सामने आई है। आगरा की 36 वर्षीय महिला ऑटोरिक्शा चालक के साथ कथित तौर पर दो लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों ने खुद को 'सेना के जवान' बताया। उसकी बेटी का सैन्य स्कूल में दाखिला कराने में मदद करने का वादा किया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी फरार हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे गुरुवार को शहर के एक होटल में बुलाया गया था, जहां बंदूक की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया गया। आगरा पुलिस का कहना है कि उन्हें पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट से कुछ सुराग मिले हैं। इन सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। एसीपी आगरा हेमंत कुमार ने कहा कि शुक्रवार को रकाबगंज थाने में महिला की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस धारा 70(1)(सामूहिक बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हम पीड़ित महिला के सभी दावों की जांच कर रहे हैं। शिकायत में किया खुलासामहिला ने अपनी शिकायत में बताया कि दो लोग एक निश्चित स्थान पर जाने के लिए उसके ऑटो में चढ़े। सवारी के दौरान उन्होंने खुद को सेना का जवान बताया। वे उसकी बेटी की मदद भी करना चाहते थे। दोनों ने महिला ड्राइवरके साथ फोन नंबर का आदान-प्रदान किया। इसके बाद उन्होंने उसे एक होटल का पता दिया।महिला ने शिकायत में कहा कि दोनों ने उसे अपनी बेटी के लिए वहां आने को कहा। जब वह होटल गई तो वे उसे एक कमरे में ले गए। बंदूक की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उन्होंने धमकी दी कि अगर उसने पुलिस से संपर्क किया तो वे उसके बच्चे को नुकसान पहुंचाएंगे। पुलिस ने शुरू की जांचमामले की जांच कर रही पुलिस की एक टीम महिला की शिकायत के आधार पर शहर के होटल में पहुंची। वहां उन्होंने आरोपियों का विवरण एकत्र किया। पुलिस ने पाया कि दोनों आरोपी कथित तौर पर बुलंदशहर के रहने वाले थे। पुलिस ने कहा कि जांच के लिए एक टीम बुलंदशहर भेजी गई है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाया जाएगा। आवश्यक कानूनी कार्रवाई हो रही है।
You may also like
Chanakya Niti: पत्नी की नियत अच्छी है या बुरी? ऐसे करें चेक. तुरंत पकड़ी जाएगी चोरी ∘∘
मोटोरोला ला रहा है नया धमाका! 50MP सेल्फी कैमरा और 24GB रैम के साथ, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
अगले एक हफ्ते खूब पैसा कमाएंगी ये राशियां. धन और खुशियों से झोली भर देंगे मंगलदेव ∘∘
Powerfull Shi Mantra: भोलेनाथ को करना है खुश. तो करें इन शक्तिशाली शिव मंत्रों का जाप, जीवन के हर कष्ट होंगे दूर ∘∘
WATCH: आवेश खान की इस बॉल ने बदल दिया पूरा मैच, देखिए कैसे उड़ाए जायसवाल के स्टंप