Next Story
Newszop

आज का मीन राशिफल, 17 अगस्त 2025 : साहसिक फैसलों का मिलेगा फायदा, क्रिएटिव काम में मिलेगी पहचान

Send Push
Pisces Horoscope Today, 17 August 2025 : आज मीन राशि के जातकों के लिए करियर में उन्नति के अवसर हैं, खासकर रचनात्मक क्षेत्र में। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, कमर दर्द की शिकायत हो सकती है, व्यायाम करें। सूर्य देव को अर्घ्य देना शुभ रहेगा।



आज मीन राशि का करियर राशिफल : मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में बेहतर रहने वाला है। आज आपके कारोबार में तेजी आएगी। आज पुराने क्लाइंट्स के साथ अच्छी डील हो सकती है। कारोबार में आपको साहसिक फैसलों का फायदा मिलेगा। क्रिएटिव काम करने वालों के लिए आज का दिन नई पहचान दिलाने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बॉस के साथ अच्छा तालमेल बनाकर काम करने से करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।



आज मीन राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : मीन राशि वालों को आज परिवार की तरफ से ज्यादा रोक टोक हो सकती है। इससे आप पर मानसिक दबाव हो सकती है और झुंझलाहट हो सकती है। आज रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने के लिए धैर्य और समझदारी दिखाना जरूरी होगा। जीवनसाथी और परिवार के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें। प्यार और मधुरता से ही स्थिति में सुधार आएगा।



आज मीन राशि की सेहत : आज आपको कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है। लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठने से बचें। इसके साथ ही हल्की हल्की स्ट्रेचिंग करें। व्यायाम करें।



आज मीन राशि के उपाय : मीन राशि के जातक आज सूर्य देव को रोली, लाल फूल मिलाकर अर्घ्य दें।

Loving Newspoint? Download the app now