लंबी उम्र के लिए भागना है जरूरी
हर कोई चाहता है कि वो लंबा जिए,लेकिन सिंपल सी बात है कि सेडेंटरी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी चीजों से भरे खानपान के साथ ऐसा हो पाना असंभव है। हालांकि आज के समय में बड़ी संख्या में लोग ऐसी लाइफस्टाइल के आदि हो चुके हैं,लेकिन अगर आपको चाहिए लंबी उम्र तो चलना तो पड़ेगा और केवल चलना नहीं होगा बल्कि जॉगिंग और दौड़ भी करनी होगी।
शोध ने भी बताया फायदेमंद
NIHकी एक शोध के मुताबिक,हर हफ्ते केवल 75 मिनट की जॉगिंग या दौड़ आपकी जैविक उम्र (Biological Age)को 12 साल तक कम कर सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जॉगिंग या दौड़ से टेलोमेर लंबे होते हैं। टिलोमेयर क्रोमोसोम्स के सिरों पर मौजूद सुरक्षात्मक कैप्स होते हैं। उम्र के साथ ये टेलोमेयर छोटे होते जाते हैं,जिससे कोशिकाएं कमजोर होती हैं और बीमारियों के प्रति संवेदनशील बनती हैं। लेकिन रोजाना जॉगिंग या दौड़ लगाने वाले लोगों में ऐसा नहीं होता है।
कितने मिनट की दौड़ है लाभदायक

स्टडी में जो लोग हर हफ्ते 75 मिनट या उससे अधिक दौड़ते थे,उनके टिलोमेयर (Telomeres)में उल्लेखनीय लाभ देखा गया। इतने मिनट की जॉगिंग करने वाले लोगों के टिलोमेयर औसतन 189 बेस पेयर लंबे थे,उन लोगों की तुलना में जो बिलकुल नहीं दौड़ते थे। यह अंतर जैविक उम्र में 12.1 वर्षों का है। इससे कम समय की दौड़ से हार्ट हेल्थ को लाभ मिलता है,लेकिन टिलोमेयर पर वैसा प्रभाव नहीं दिखा।
दौड़ क्यों है असरदार?
दौड़ के कई सारे फायदे होते हैं,लेकिन उम्र लंबा करने वाले इस फायदे के बारे में कम ही लोग परिचित हैं और शायद आप सोच भी रहे हों कि आखिर ये जॉगिंग कैसे बायोलॉजिकल उम्र को कम कर सकती है। दरअसल,वैज्ञानिकों का मानना है कि जॉगिंग कई मुख्य जैविक प्रक्रियाओं के माध्यम से उम्र बढ़ने को धीमा करती है,जैसे कि ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करना,सूजन को घटाना,टिलोमेयर सुधारने वाले एंजाइम को बढ़ावा देनाऔर इरिसिन हार्मोन का स्तर बढ़ाना।
लंबे टेलोमेयर्स क्यों है जरूरी?
ऐसा समझ लीजिए कि लंबे टेलोमेयर्स = लंबा और स्वस्थ जीवन। क्रोमोसोम के सिरों पर डीएनए के खंड होते हैं जिन्हें टिलोमियर (telomeres)कहा जाता है,जो हमारे आनुवंशिक डेटा की सुरक्षा करते हैं। टेलोमेरेस की तुलना जूते के फीतों पर लगी प्लास्टिक की नोकों से की गई है,क्योंकि वे गुणसूत्र के सिरों को फटने और एक-दूसरे से चिपकने से बचाते हैं। अध्ययन बताते हैं कि छोटे टेलोमेयर्स का संबंध हृदय रोग,कैंसर,मधुमेह और समय से पहले मृत्यु के बढ़े हुए जोखिम से है। वहीं,लंबे टेलोमेरेस सेलुलर जीवनकाल में वृद्धि,उम्र से संबंधित बीमारियों का कम जोखिम और समग्र स्वास्थ्य में सुधार जैसे कई लाभों से जुड़े हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता,सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।
You may also like
पटना शूटआउट: ये शेरू सिंह कौन हैं? पारस अस्पताल में किस बिमारी का इलाज करा रहा था चंदन, सबकुछ जानें
अमेरिकी सोलर कंपनियों ने भारत, इंडोनेशिया और लाओस से होने वाले आयात पर टैरिफ की मांग की
बिहार की विकास यात्रा में आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है : पीएम मोदी
सीजीएचएस की दरों में जल्द संशोधन किया जाएगा : मनसुख मांडविया
मध्य प्रदेश: मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कांग्रेस पर साधा निशाना