Next Story
Newszop

डोसा हो या चीला...अब ना तवे पर चिपकेगा और ना ही जलने की होगी टेंशन, गुड्डी की रसोई से मिला नमक वाला आसान तरीका

Send Push
बारिश का मौसम आते ही घर पर चीला बनाने की डिमांड बढ़ जाती है। अब एक्सपर्ट लोग तो फटाफट बना लेते हैं लेकिन कुछ लोगों को बहुत दिक्कत होती है। कभी चिपक कर रह जाता है तो कभी जल जाता है। वैसे यही चुनौती डोसा बनाते समय भी आती है। गलती होने से डोसा या चीले का कुरकुरापन और स्वाद खराब हो जाता है।

अब अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो गुड्डी किचन नाम का सोशल मीडिया अकाउंट आपकी मदद कर सकता है। दरअसल इस अकाउंट से नमक वाला एक आसान तरीका शेयर किया गया है। जो एकदम परफेक्ट डोसा और चीला बनाने में मदद करेगा। चाहे कोई भी तवा हो, ये तरीका जरूर काम आएगा।
पहली स्टेप image

सबसे पहले तवे को मीडियम आंच पर गरम होने के लिए रखें। अच्छी तरह गरम होने 1-2 चम्मच नमक डालकर समान रूप से फैला दें। अब नमक को फैलाते हुए चम्मचे की मदद से थोड़ी देर कर चलाते रहें। एक से 2 मिनट में नमक का कलर बदल जाएगा। तब आपको साफ कपड़े या टिश्यू की मदद से नमक को हटा देना है।



सेकेंड स्टेप image

तवा साफ करने के बाद आपको तेल लगाना है, किसी ब्रश की मदद से तेल को अच्छी तरह से फैलाने में मदद मिलेगी। तेल के बाद आपको दोबारा चमक डालना है। अब चम्मचे की मदद से राउंड-राउंड करते हुए दोबारा चलाते रहें। थोड़ी देर बाद तेल को पोंछ दें, बस एक पतली परत रहनी चाहिए। अब तवा डोसा या चीला बनाने के लिए तैयार है। इसे बिना चिपके और बिना जले आसानी से बना पाएंगे


क्यों काम का है ये तरीका image

नमक तवे की सतह को साफ और चिकना बनाता है, जिससे डोसा या चीला चिपकता नहीं। यह तरीका तवे को समान रूप से गरम होने में मदद करता है, जिससे जलने की समस्या कम होती है। ये ट्रिक खास तौर पर लोहे के पुराने तवों के लिए बहुत असरदार है, जिन्हें नॉन-स्टिक बनाना थोड़ा मुश्किल होता है।


गुड्डी की रसोई की ट्रिक​


बर्फ वाली ट्रिक भी आती काम image

तवे को गर्म करने के बाद उस पर बर्फ घिसना भी काम की ट्रिक है। बर्फ घिसने के बाद बर्फ वाले पानी को हटाकर तवे को किचन टॉवल से साफ करना है। उसके बाद जब बैटर को फैलाकर बनाएंगे तो परफेक्ट डोसा बन जाएगा। दरअसल बर्फ की मदद से तामपान को बैलेंस करने में मदद मिलती है।




डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।



Loving Newspoint? Download the app now