Next Story
Newszop

रूस और यूक्रेन के बीच होगा युद्धविराम? 15 अगस्त मिलेंगे ट्रंप और पुतिन, एक दशक बाद अमेरिका आएंगे रूसी राष्ट्रपति

Send Push
वॉशिंगटन: रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध को रोकने की कोशिश के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले सप्ताह अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से अगले सप्ताह मिलने वाले हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि दोनों नेता आगामी 15 अगस्त को रूस-यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा के लिए मिलेंगे। दोनों के बीच मुलाकात अलास्का में होने वाली है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में मेरी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बहुप्रतीक्षित मुलाकात अगले शुक्रवार 15 अगस्त 2025 को अलास्का के महान राज्य में होगी।



रूसी समाचार एजेंसी TASS ने बताया कि क्रेमलिन ने सहयोगी यूरी उशाकोव ने इस बैठक की पुष्टि की है। सोशल मीडिया पर घोषणा के पहले ट्रंप ने कहा था कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की समेत दोनों पक्ष एक युद्धविराम समझौते के करीब हैं, जो साढ़े तीन साल से चल रहे संघर्ष को समाप्त कर सकता है। उन्होंने संकेत दिया कि इसके लिए यूक्रेन को अपना एक बड़ा भूभाग छोड़ना पड़ सकता है।



यूक्रेन को छोड़नी पड़ सकती है जमीन

शुक्रवार को वॉइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में हुए उन्होंने कहा, 'दोनों देशों के हित में कुछ भू-भागों की अदला-बदली होगी।' शुक्रवार शाम को यूक्रेनी राष्ट्रपति ने भी राष्ट्र को संबोधित किया और कहा कि अगर रूस पर दबाव बनाए रखा जाए तो युद्धविराम संभव है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम लगातार अमेरिका के संपर्क में है।



दूसरे कार्यकाल में ट्रंप की पुतिन से पहली बैठक

जनवरी 2025 में अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करने के बाद यह ट्रंप की यह पुतिन के साथ पहली आधिकारिक बैठक है। यह जून 2021 के बाद पहली औपचारिक अमेरिकी और रूसी राष्ट्रपति की बैठक होगी। 2021 में बाइडन ने स्विटजरलैंड में पुतिन से मुलाकात की थी। पुतिन की अलास्का यात्रा एक दशक में अमेरिका की पहली यात्रा होगी। इसके पहले उन्होंने सितंबर 2015 में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान अमेरिका का दौरा किया था, जहां तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात की थी। हालांकि, उनकी टीम ने बातचीत के लिए किसी तीसरी जगह जैसे संयुक्त अरब अमीरात को पसंद बताया था। लेकिन ऐसा लगता है कि ट्रंप प्रशासन ने सुरक्षा कारणों की वजह से किसी घरेलू स्थल पर जोर दिया।

Loving Newspoint? Download the app now