आलू का स्वादिष्ट हलवा
हेल्थ कार्नर: आज हम आपको आलू से बनने वाले एक स्वादिष्ट हलवे की रेसिपी बताएंगे। आइए जानते हैं इसे बनाने की सरल विधि।
सामग्री:
आलू: 5 मध्यम आकार के
चीनी: 1/2 कप
दूध: 1 कप
इलाइची पाउडर: 1 1/2 छोटे चम्मच
घी: 4 बड़े चम्मच
विधि:
सबसे पहले आलू को उबालकर छील लें। फिर एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए, तो उसमें मैश किया हुआ आलू डालें और धीमी आंच पर 10 से 12 मिनट तक भूनें। अब इसमें दूध और चीनी डालकर अच्छे से मिलाते रहें। थोड़ी देर बाद यह अच्छी तरह से भुन जाएगा और इसकी खुशबू आने लगेगी। गैस बंद करें और इसमें इलाइची पाउडर मिलाएं। आलू का हलवा तैयार है। इसे ठंडा होने पर परोसें।
You may also like
इस राज्य के सभी स्कूल 7 सितंबर तक बंद, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
शादी के चंद महीनों बाद नवविवाहिता ने की खुदकुशी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
हरियाणा को 200 एमबीबीएस सीटों की मिली सौगात: आरती सिंह राव
राहुल गांधी और उनके अनुयायियों को इसी जन्म में पाप का दंड मिलेगा : गौरव वल्लभ
एशिया कप : भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान क्या टूटेगा 13 साल पुराना रिकॉर्ड?