Lifestyle
Next Story
Newszop

Vastu Tips: घर में दिख रहे हैं ये संकेत तो समझ लें आपके घर में है वास्तु दोष

Send Push

PC: Google

घर की हर एक वस्तु को रखते समय वास्तु का ध्यान रखना बेहद ही जरूरी होता है। अगर वास्तु का पालन किया जाए तो व्यक्ति को जीवन में तरक्की मिलती है और बरकत भी होती है। वास्तु सिद्धांतों के अनुसार वास्तु घर में सकारात्मकता भी लाता है। यहाँ कुछ संकेत दिए गए हैं जो आपके घर में वास्तु दोष को दर्शाते हैं:

वास्तु दोष के संकेत

अगर आपके घर में रखे पौधे अचानक मुरझा जाते हैं तो उचित देखभाल के बावजूद पनप नहीं रहे हैं, तो यह वास्तु दोष का संकेत हो सकता है।
अगर परिवार के सदस्य अक्सर बीमार पड़ते रहते हैं तो ये भी एक वास्तु दोष हो सकता है। 
बार बार प्रयास करने के बाद भी सफलता नहीं मिल पा रही है तो यह वास्तु दोष के कारण हो सकता है।


बार-बार दुर्घटनाएँ होना या नियमित रूप से बुरी ख़बरें सुनना भी वास्तु दोष की उपस्थिति का संकेत हो सकता है।
अगर टीवी, रेफ्रिजरेटर या मोबाइल फोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज बार बार खराब होते रहते हैं तो ये भी वास्तु दोष का संकेत है। इससे वित्तीय तनाव होता है और आपकी आर्थिक स्थिरता कमज़ोर होती है।

वास्तु दोष के उपाय:

आपको हफ्ते में कम से कम 2 बार घर की सफाई नमक डले पानी से करनी चाहिए। इससे वास्तु दोष के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं।
अपने एंट्री गेट पर आपको थोड़ी ऊँची दहलीज़ बनानी चाहिए। जिस से वास्तु दोष कम होता है। 


आपको घर के मुख्य द्वार पर गणेश की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। इस से वास्तु दोष से छुटकारा मिल सकता है। 
मुख्य द्वार के सामने आपको नेचर से जुडी फोटो लगानी चहिए। प्रवेश करते समय लोगों की नज़र सबसे पहले इसी पर पड़ेगी, जिससे वास्तु प्रभाव कम करने में मदद मिलती है।
घर में मोर पंख और तुलसी का पौधा रखना चाहिए। इस से वास्तु दोष कम होता है।

 

Loving Newspoint? Download the app now