Next Story
Newszop

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भड़के पुतिन पर, मॉस्को के खिलाफ प्रतिबंध लगाने का दिया संकेत

Send Push

इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को रोकने के लिए अमेरिका हर संभव कोशिश में लगा है। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर भड़क गए हैं। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए राष्ट्रपति पुतिन की इच्छा पर सवाल उठाया है।

हाल में यूक्रेन में रूस की तरफ से किए गए मिसाइल हमलों की भी ट्रंप ने आलोचना की है। शनिवार को पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के मौके पर वेटिकन में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया।

व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ विवादों से भरे मुलाकात के बाद जेलेंस्की और ट्रंप की पहली मुलाकात रोम में हुई। रोम से अमेरिका वापस जाते समय अपने सोशल मीडिया पर शेयर एक पोस्ट में ट्रंप ने यूक्रेन पर रूस के हालिया मिसाइल हमले के बाद मॉस्को के खिलाफ प्रतिबंध लगाने का संकेत दिया और सवाल किया कि क्या पुतिन युद्ध रोकना चाहते हैं?

pc- jansatta

Loving Newspoint? Download the app now