इंटरनेट डेस्क। यूपी के मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र में एक बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़ गए है। जी हां यहां छात्रा को बंधक बनाकर तीन साल तक दुष्कर्म किया गया है। आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी छात्रा का रिश्ते का भाई भी है। पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज किए, उसने गंभीर आरोप लगाए।
क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो लोहियानगर की एक कॉलोनी स्थित मदरसे में बिहार के अररिया जिले के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती मौलवी की पढ़ाई कर रही थी। युवती का आरोप है कि तीन साल से मदरसे का शिक्षक अल्ताफ उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी की पत्नी उसका सहयोग करती थी। विरोध करने पर उसे पीटा जाता था। दुष्कर्म के चलते वह तीन बार गर्भवती हुई। मौलाना व उसकी पत्नी ने डॉक्टर के यहां ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया।
पड़ोसियों को बताया
खबरों की माने तो पीड़िता ने पड़ोसियों को आरोपी के बारे में बताया तो उसे पागल साबित करने की कोशिश की गई। वह बाहर न जा सके इसके लिए आरोपियों ने उसके बाल भी काट दिए। उसने घर वापस जाने को 9 जुलाई का ट्रेन का टिकट बुक करा लिया। इसका पता चलने पर शिक्षक ने बृहस्पतिवार को उसके साथ बंधक बनाकर मारपीट कर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर पड़ोसियों के आने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
pc - ndtv.in
You may also like
'लव इन वियतनाम' दो खूबसूरत संस्कृतियों को जोड़ने वाला पुल : शांतनु माहेश्वरी
Video Viral: पूर्व सीएम अशोक गहलोत का वीडियो हुआ वायरल, ऐसा करते आए नजर, लोगों ने...
लखनऊ के आम को दुबई में बेहद पसंद किया जा रहा : ब्रजेश पाठक
इतिहास के पन्नों में 06 जुलाईः बॉलीवुड के ऊर्जावान और उत्साही कलाकार रणवीर का जन्म
दबंगों ने किया करोड़ों के भूखंड पर कब्जे का प्रयास, पुलिस ने हिरासत में लिया