Regional
Next Story
Newszop

Rajasthan Politics: अशोक गहलोत की मुश्किले बढ़ना तय, लोकेश शर्मा ने सौंपे क्राइम ब्रांच को सबूत

Send Push

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत की मुश्किले बढ़ती दिख रही हैं और इसके पीछे का कारण यह हैं कि उनके पूर्व ओएस लोकेश शर्मा ने फोन टैपिंग मामले में बीते 3 अक्टूबर को दिल्ली क्राइम ब्रांच को सबूत सौंप दिए हैं। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे शर्मा का दावा है कि गहलोत ने ही उन्हें साल 2020 के सियासी संकट के दौरान यह करने को कहा था।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो लोकेश शर्मा का कहना हैं कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की कॉल रिकॉर्डिंग गहलोत ने ही उपलब्ध कराई थी। साथ ही इसे मीडिया में प्रसारित करने के लिए कहा था। गहलोत के पूर्व ओएसडी ने क्राइम ब्रांच को एक पेन ड्राइव, लैपटॉप और फोन दिया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें की इससे पहले 25 सितंबर को भी लोकेश शर्मा से क्राइम ब्रांच ने दिल्ली में पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान 7 पेज का बयान दर्ज किया गया था। 

pc- ndtv raj

 

Loving Newspoint? Download the app now