Next Story
Newszop

Jaipur: महारानी कॉलेज में तीन मजारों के निर्माण पर गरमाया मामला, धरोहर बचाओ संरक्षण समिति ने बताया लव जिहाद की साजिश

Send Push

इंटरनेट डेस्क। जयपुर के प्रतिष्ठित महारानी कॉलेज में तीन मजारों के निर्माण को लेकर मामला गरमाया हुआ है। जहां एक ओर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पहले ही सवाल उठते रहे हैं, वहीं अब कॉलेज परिसर में बने धार्मिक ढांचे नई चिंता का कारण बन गए हैं। धरोहर बचाओ संरक्षण समिति ने इसे “लव जिहाद का बीज” बताते हुए बड़ा षड्यंत्र करार दिया है।

धार्मिक रंग ले रहा मामला
कॉलेज परिसर में बनी तीन मजारें अब सियासत और समाज के बीच टकराव का केंद्र बन गई हैं। समिति के अध्यक्ष भरत शर्मा ने सीधे-सीधे इसे लैंड जिहादष्बताते हुए कहा कि यह एक सुनियोजित साजिश है, जिसके तहत महिला कॉलेज को धार्मिक अड्डे में बदलने की कोशिश हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जहां पुरुषों का प्रवेश प्रतिबंधित है, वहां मजारें कैसे बन गईं?

क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आने वाले समय में ये मजारें धार्मिक आयोजनों का केंद्र बनेंगी, भीड़ उमड़ेगी और फिर यह भूमि वक्फ संपत्ति घोषित कर कब्जे की ओर बढ़ेगी। उन्होंने प्रशासन पर भी सवाल उठाए कि कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था कहां है, जो इतने बड़े निर्माण की भनक तक नहीं लग पाई? कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर पायल लोढ़ा ने खुद को इस विवाद से अलग रखते हुए कहा कि ये मजारें उनके ज्वाइन करने से पहले की हैं और उन्हें इनके निर्माण की जानकारी नहीं है।

pc- hindustan

Loving Newspoint? Download the app now