इंटरनेट डेस्क। विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शनों के लिए हर कोई जाना चाहता है। इसके साथ ही जो भी जाता हैं उसकी इच्छा यही होती हैं कि भस्म आरती देखी जाए। लेकिन बहुत से लोगों को नहीं पता कि भस्म आरती में शामिल होने के लिए भी क्या नियम हैं।
लेनी होगी अनुमति?
बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पास बनवाना अनिवार्य है। इसके लिए मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। महाकाल के दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग 60 दिन पहले कर सकते हैं। इसके अलावा दर्शन से दो दिन पहले भी आप टिकट बुक कर सकते हैं। एक व्यक्ति अपने अकाउंट से 10 लोगों की बुकिंग करवा सकता है। ऑनलाइन बुकिंग के लिए श्रद्धालुओं को 200 रुपए का भुगतान करना पड़ता है।
क्या हैं प्रमुख नियम?
बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य है। इसके तहत पुरुषों को धोती और अंगवस्त्र पहनना होगा। वहीं महिलाओं को साड़ी या पारंपरिक परिधान पहनना जरूरी है। भक्तों को आरती शुरू होने से पहले ही गर्भगृह या नंदी हॉल में बैठना होता है।
समय का पालन जरूरी
आपको बता दें कि भस्म आरती सुबह 4 बजे होती है, लेकिन भक्तों को रात 2 बजे से पहले मंदिर में प्रवेश करना पड़ता है। क्योंकि देर से आने वालों को प्रवेश नहीं मिलता है।
pc- punarvasonline.com
You may also like
चीनी घुसपैठ को लेकर जापान फिक्रमंद, सेनकाकू द्वीप पर सी-गार्डियन ड्रोन को किया तैनात
Citroen Basalt Discount : सिट्रोएन बेसाल्ट पर 2.80 लाख तक की छूट, स्टॉक खत्म होने से पहले बुक करें
दांतों की सफेदी लौटानी है तो आज़माएं ये 4 देसीˈ नुस्खे इतना चमकेंगे कि आईना भी शर्मा जाएगा
संसद परिसर में विपक्षी इंडी गठबंधन का प्रदर्शन, खरगे का आरोप- जनता के साथ हो रहा अन्याय
मूसलाधार बारिश से महाराष्ट्र के मुंबई का जनजीवन अस्त व्यस्त, लोकल सेवा बाधित