इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड में भाईजान के नाम से फेमस सलमान खान की रक्षा करने वाले बॉडीगार्ड और करीबी शेरा के पिता सुंदर सिंह जॉली का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर के बाद शेरा ने दुख प्रकट किया है। बता दें कि शेरा के पिता 88 साल के थे। लंबे समय से वह कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे थे।
जानकारी के अनुसार सुंदर सिंह जॉली ने दुनिया को अलविदा बोल दिया है। शेरा ने खुद अपने पिता के निधन की जानकारी दी है। खबरों के अनुसार, शेरा ने बताया कि पिताजी सुंदर सिंह जॉली अब इस दुनिया में नहीं रहे और वह परलोक सिधार गए हैं।
उन्होंने बताया कि पिता की अंतिम यात्रा आज शाम 4 बजे से निज आवास द पार्क लग्जरी रेजिडेंसेज लोखंडवाला बैक रोड के पास ओशिवारा अंधेरी वेस्ट मुंबई से निकाली जाएगी।
pc- abp news
You may also like
हिसार : हर घर तिरंगा अभियान ने देशभक्ति की भावना में ओतप्रोत होने का अवसर दिया : रणबीर गंगवा
हिसार : सर्व जन कल्याण सेवा समिति ने लगाया रक्तदान शिविर
हिसार : कुमारी सैलजा ने महिला एवं वृद्ध आश्रमों का दौरा कर दी मदद
हिसार : जयंत सैनी गांव किराड़ा किसान इकाई के प्रधान बने
हिसार:जनता को स्मार्ट शिक्षा व चिकित्सा की जरूरत : अनिल