Next Story
Newszop

Jagdeep Dhankhar: बिना किसी सूचना के राष्ट्रपति भवन पहुंच गए थे धनकड़, अधिकारियों में मच गया हड़कंप

Send Push

इंटरनेट डेस्क। जगदीप धनखड़ ने सोमवार को उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मानसून सत्र के पहले दिन इस्तीफा देकर सनसनी फैला दी। हालांकि उन्होंने इसके पीछे का कारण स्वास्थ्य को बताया, लेकिन राजनीतिक गलियारों में कुछ और ही चर्चा है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। लेकिन इससे पहले एक घटना घटी थी जिससे राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों को चिंता में डाल दिया था।

image

राष्ट्रपति भवन में मच गया था हड़कंप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जगदीप धनखड़ ने सोमवार शाम को राष्ट्रपति मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया, जिसमें कहा गया कि वह तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहे हैं। वहीं, अपने इस्तीफे की घोषणा से पहले, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बिना किसी पूर्व सूचना के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंच गए थे जिससे राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों को चिंता में डाल दिया था।

image

अचानक राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे
खबरों की माने तो राष्ट्रपति भवन में सबकुछ प्रोटोकॉल के हिसाब से चलता है। राष्ट्रपति सचिवालय को लंबे समय से ऐसी अप्रत्याशित घटनाओं का सामना नहीं करना पड़ा था। जगदीप धनखड़ सोमवार रात नौ बजे अचानक राष्ट्रपति भवन द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे तो कार्यालय में हड़कंप मच गया और एडीसी सैन्य सचिव के पास धनखड़ की उपस्थिति की खबर देने दौड़े। एडीसी सैन्य सचिव ने राष्ट्रपति मुर्मू के साथ जल्दबाजी में आयोजित बैठक के बाद, संविधान के अनुसार, धनखड़ ने उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद उन्होंने रात 9.25 बजे एक्स पर जनता को यह खबर दी।

pc- ndtv.in, BBC,lokmat.com

Loving Newspoint? Download the app now