इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुक़ाबला लंदन के केनिंगटन ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच का आज तीसरा दिन है। आज के खेल के समय में बदलाव किया गया है। मुकाबले के शुरुआती दो दिन बारिश से प्रभावित रहे थे। ऐसे में तीसरे दिन इसकी भरपाई के लिए 98 ओवरों का खेल होगा।
तीसरे दिन का पहला सेशन दोपहर साढ़े तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे से लेकर 6 बजकर 10 मिनट तक लंच होगा। दूसरे सेशन की शुरुआत शाम 6 बजकर 10 मिनट से होगी। यह सत्र रात 8 बजकर 25 मिनट तक चलेगा।
टी-ब्रेक रात 8 बजकर 25 मिनट से 8 बजकर 45 मिनट तक होगा। तीसरे सेशन की शुरुआत 8 बजकर 45 मिनट पर होगी। इस सेशन का खेल रात 11 बजे तक चलेगा। अगर रात 11 बजे तक 98 ओवर पूरे नहीं हो पाते, तो दिन के खेल को 30 मिनट तक बढ़ाया जा सकता है।
pc- espncricinfo.com
You may also like
आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग में भर्ती प्रक्रिया में महत्वपूर्ण परिवर्तन
Grahan Yog 2025: ग्रहण योग 3 राशियों को करेगा मालामाल; जानें कहीं आपकी राशि तो नहीं
ABY: आधार कार्ड नहीं होने की स्थिति में भी बन जाएगा आपका आयुष्मान कार्ड, जान ले लगेंगे कौन से डॉक्यूमेंट
Surya Gochar: अगस्त महीने में सूर्य 3 बार बदलेगा अपनी चाल; इन 4 राशियों के जीवन में होंगे सकारात्मक बदलाव
UTET 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि कल, जानें प्रक्रिया और शुल्क