इंटरनेट डेस्क। आपके पास कोई भारतीय मुद्रा यानी के नोट होता हैं तो उस पर महात्मा गांधी की फोटों छपी होती है। ऐसे में आपके मन में भी ये सवाल आता है कि भारतीय रुपये पर महात्मा गांधी की फोटो क्यों होती है, तो भारतीय रिजर्व बैंक ने इसका खुलासा कर दिया है। जानते है इस बारे में।
क्या हैं कारण
आरबीआई के के अनुसार, भारतीय मुद्रा नोटों पर किसकी तस्वीर होनी चाहिए, इस पर कई नामों पर विचार किया गया था। इनमें रवींद्रनाथ टैगोर और मदर टेरेसा जैसी महान हस्तियां शामिल थीं, हालांकि, चर्चाओं के बाद, महात्मा गांधी पर आम सहमति बनी। इस सहमति के बाद अंतिम निर्णय लिया गया और परिणामस्वरूप, गांधी जी की तस्वीर लंबे समय से नोटों पर है।
कैसे चला पता
खबरों की माने तो ये जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक के कार्य और भूमिका पर बनाई गई एक डॉक्यूमेंट्री में शेयर की गई है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया है कि भारतीय मुद्रा पर मशहूर व्यक्ति की तस्वीर क्यों लगाई गई है। आरबीआई ने कहा कि इससे लोगों को नोट पहचानने में आसानी होती है, अगर कोई नकली नोट बनाने की कोशिश करता है, तो खराब छपी तस्वीर से नकली नोट को पहचानना आसान हो जाता है। गांधी की तस्वीर पहली बार 1969 में आई थी।
pc- ndtv.in
You may also like
घर में इस जगह लटका दे फिटकरी काˈ एक टुकड़ा इतना बरसेगा पैसा संभाल नही पाओगे
28वीं स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप: 2025 में राज्य खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 24 पदक
नाथ चंद्रावत छात्रावास से पी.ए.सी. हटने के बाद अभाविप ने की मरम्मत व आवंटन की मांग
बदनामी के डर से पिता ने बेटी को मार डाला
मारपीट में महिला की मौत मामले में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज