इंटरनेट डेस्क। रूस-यूक्रेन जंग समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। ये बढ़ती ही जा रही है। अब ये जंग पड़ोसी देश पोलैंड तक पहुंच गई है। अब पौलेंड के आकाश में आए हमलावर ड्रोन को लड़ाकू विमानों की ओर से मार गिराने की जानकारी सामने आई है। ड्रोन के मलबे से कुछ मकानों को नुकसान हुआ है। पोलैंड ने इस संबंध में रूस पर आरोप लगाया।
पौलेंड ने इस ड्रोन को रूसी बताया है। हालांकि रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से इस संबंध में इनकार कर दिया गया है। खबरों के अनुसार, वॉरसा में रूस के राजदूत ने पोलैंड के आरोप आधारहीन करार दिया है। वहीं उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देश पोलैंड ने इस संबंध में बड़ा कदम उठाते हुए अमेरिका सहित सहयोगी देशों से वार्ता शुरू कर दी है।
नाटो समझौते के तहत किसी एक सदस्य देश पर हमले को सभी सदस्य देशों पर हमला माना जाता है। इसका जवाब नाटो के सभी सदस्यों द्वारा एकजुट होकर दिया जाता है। अब समय ही बताएगा कि नाटो इस संबंध में क्या कदम उठाता है।
PC:livehindustan
You may also like
'देश में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है', कांग्रेस सदस्य ने चार्ली किर्क की हत्या की निंदा की
दिल्ली दंगा ममाला: शरजील इमाम, उमर खालिद की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
नेपाल में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच सिद्धार्थ नगर बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा
'ट्रंप ने मोदी की कभी आलोचना नहीं की', अमेरिकी राजदूत नामित सर्जियो गोर का बड़ा बयान
इन दो बड़े शहरों के बीच अब ट्रेन से लगेंगे सिर्फ 40 मिनट! रेलवे बिछा रहा है 67 KM की नई लाइन, लाखों लोगों को होगा फायदा