भारत ने एक और सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तान के 16 यूट्यूब न्यूज चैनलों को ब्लॉक कर दिया है। यह कदम डिजिटल स्ट्राइक के तौर पर देखा जा रहा है, जिसके तहत सरकार ने मिसइन्फॉर्मेशन और भारत विरोधी प्रचार को रोकने के लिए कार्रवाई की है। क्यों हुई यह कार्रवाई?
भारत सरकार ने 27 अप्रैल 2025 को आदेश जारी कर उन यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाया, जो भारत के खिलाफ झूठा प्रचार कर रहे थे। इन चैनलों के कुल सब्सक्राइबर्स 63.08 मिलियन (6.3 करोड़ से ज्यादा) हैं। यह प्रतिबंध सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत लगाया गया।
? ब्लॉक किए गए 16 यूट्यूब न्यूज चैनल1 | Dawn News | 1.96M |
2 | Irshad Bhatti | 827K |
3 | SAMAA TV | 12.7M |
4 | ARY NEWS | 14.6M |
5 | BOL NEWS | 7.85M |
6 | Raftaar | 804K |
7 | The Pakistan Reference | 288K |
8 | Geo News | 18.1M |
9 | Samaa Sports | 73.5K |
10 | GNN | 3.54M |
11 | Uzair Cricket | 288K |
12 | Umar Cheema Exclusive | 125K |
13 | Asma Shirazi | 133K |
14 | Muneeb Farooq | 166K |
15 | SUNO HD | 1.36M |
16 | Razi Naama | 270K |
? कुल सब्सक्राइबर्स: 63.08 मिलियन
?? व्यक्तिगत यूट्यूबर्स पर भी कार्रवाईसिर्फ न्यूज चैनल ही नहीं, कुछ व्यक्तिगत यूट्यूबर्स पर भी बैन लगाया गया है। इन यूट्यूबर्स में शामिल हैं:
-
मुनीब फारूक
-
रजी नामा
-
अस्मा शिराजी
-
उमर चीमा एक्सक्लूसिव
इन सभी पर आरोप है कि ये अपने वीडियो के माध्यम से गलत जानकारी और भ्रामक नैरेटिव फैला रहे थे।
भारत की यह डिजिटल स्ट्राइक ना सिर्फ प्रोपेगेंडा पर लगाम लगाने का प्रयास है, बल्कि यह एक स्पष्ट संदेश भी है कि डिजिटल स्पेस में देशविरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कदम डिजिटल संप्रभुता की रक्षा के लिए अहम माना जा रहा है।
You may also like
Currency crisis in Bangladesh: सरकार के फैसले से 15,000 करोड़ टका के नोट बर्बाद
Lamborghini Temerario Set for India Launch Tomorrow: Expected Price, Features, and More
प्रधानमंत्री ने मार्क कार्नी को कनाडा का प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी
पहलगांव हमले में मारे गए 6 निर्दोष नागरिकों के परिजनों को 50-50 लाख देगी महाराष्ट्र सरकार
घर में इस जगह रखें कछुआ, इतना बरसेगा पैसा संभाल नहीं पाओगे ⤙