जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलाेत ने भजनलाल सरकार की ओर से शुरू किए जा रहे गांव चलो और शहर चलो अभियानों को लेकर बड़ी बात कही है। पूर्व सीएम गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से इन अभियानों के विलम्ब को लेकर आज बड़ी बात कही है।
अशोक गहलाेत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि हमारे कार्यकाल के दौरान प्रशासन शहरों के संग, प्रशासन गांवों के संग अभियान चलाए गए थे जिससे प्रदेशवासियों को बहुत फायदा हुआ था, बड़ी संख्या में पट्टे वितरण समेत बहुत से जरूरी कार्य किए गए थे।
अब वर्तमान सरकार नाम बदल कर गांव चलो और शहर चलो अभियान लाना चाहती है। बेहतर होता कि हमारे समय शुरू किए गए अभियान को यह सरकार पहले ही नाम बदलकर जारी रख लेती और लोगों को छूटें देती तथा इस कार्य में इतना विलंब न करती। हमें इस पर कोई आपत्ति नहीं होती परन्तु इतना समय सरकार ने अकारण ही व्यर्थ गंवा दिया।
PC:rajasthan ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
शुभमन गिल IN संजू सैमसन OUT! Asia Cup 2025 के लिए ऐसी हो सकती है Team India की प्लेइंग XI
ना भौंकता है` ना काटता है… फिर भी हर इंसान इस कुत्ते को दांतों से चबाता है! जानिए आखिर ये कुत्ता है कौन
Teachers Day 2025: ये गैजेट्स बदल देंगे आपकी पढ़ाई का तरीका!
कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में निकली रैली में लगाए 'सिर तन से जुदा' के उन्मादी नारे, शहर की फिजा बिगाड़ने वालों पर FIR की तैयारी
झारखंड के धनबाद में बड़ा हादसा, 6 मजदूरों को लेकर जा रही सर्विस वैन 300 फीट गहरी खाई में गिरी, सभी लापता