Astrology
Next Story
Newszop

नवरात्रि पर कलश स्थापना के लिए मिल रहे दो मुहूर्त, जानिए कौन सा रहेगा सबसे शुभ

Send Push

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल शारदीय नवरात्रि का आरंभ 3 अक्टूबर दिन गुरुवार से होने जा रहा है और इसका समापन 11 अक्टूबर को हो जाएगा। इस दौरान भक्त मां दुर्गा के नौ अलग अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना करते हैं और नौ दिन का उपवास भी रखते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से शुभ फलों में वृद्धि होती है नवरात्रि के प्रथम दिन कलश स्थापना की जाती है।

image

मान्यता है कि कलश स्थापना करने से माता रानी प्रसन्न हो जाती है और सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती है। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा नवरात्रि के प्रथम दिन किए जाने वाले कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

image

कलश स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त—
पंचांग के अनुसार इस साल शारदीय नवरात्रि पर कलश स्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं नवरात्रि के प्रथम दिन कलश स्थापना का पहला शुभ मुहूर्त प्रात: 6 बजकर 15 मिनट से प्रात: 7 बजकर 22 मिनट तक है। इसके अनुसार मां दुर्गा के भक्तों को कलश स्थापना के लिए 1 घंटा 6 मिनट का समय स्थापना के लिए प्राप्त हो रहा है जो कि शुभ है।

image

जो भक्त सुबह में कलश स्थापना करना चाहते हैं उनके लिए यह मुहूर्त ठीक रहेगा। वही नवरात्रि के कलश स्थापना के लिए दूसरा शुभ मुहूर्त प्रात: 11 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक के बीच का समय भी कलश स्थापना के लिए शुभ माना जा रहा है। सुबह के बाद दिन में कलश स्थापना के लिए 47 मिनट का मुहूर्त प्राप्त हो रहा है। इस मुहूर्त में भी भक्त कलश स्थापना कर देवी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। 

image

Loving Newspoint? Download the app now