बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने औपचारिक रूप से माई बहन मान योजना की शुरुआत कर दी है। बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने योजना का आधिकारिक पोस्टर जारी किया। लांबा ने बताया कि राज्य स्तरीय इस अभियान के तहत कांग्रेस राज्य की सभी महिलाओं से गारंटी फॉर्म एकत्र करेगी। अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो हर जरूरतमंद महिला को हर महीने 2500 रुपये सीधे उसके बैंक खाते में मिलेंगे। इस अभियान से जुड़ने के लिए कांग्रेस संगठन ने एक मिस्ड कॉल नंबर 8800023525 भी जारी किया है। महिलाओं को इस नंबर पर मिस्ड कॉल देकर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। लांबा ने कहा कि एक अनुमान के मुताबिक बिहार में करीब 5.36 करोड़ महिलाएं हैं। कांग्रेस नेतृत्व को पूरा भरोसा है कि हर महिला को सशक्त बनाने वाली यह महत्वपूर्ण योजना बड़ी संख्या में महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी न सिर्फ महिलाओं को इस योजना से जोड़ेंगे बल्कि इस बात को भी उजागर करेंगे कि किस तरह मौजूदा बिहार सरकार ने महिलाओं को बुनियादी अवसरों और सुविधाओं से वंचित रखा है। राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी राज्य के हर घर में जाकर महिलाओं को इस योजना से जोड़ेंगे और फॉर्म जमा करेंगे। महिलाओं को इस योजना के बारे में जागरूक करने के लिए सभी पंचायतों में महिला चौपाल का भी आयोजन किया जाएगा। संवाददाता सम्मेलन में रीता सिंह, साधना रजक समेत कई अन्य नेता मौजूद थे।
You may also like
8th Pay Commission: कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा धमाका! जानिए अब कितनी होगी बढ़ोतरी
बिहार : बक्सर में अपराधियों ने पांच लोगों को मारी गोली, तीन की मौत
'आर… राजकुमार' और 'जय हो' के एक्टर मुकुल देव का निधन
जर्मनी ने भी 'ऑपरेशन सिंदूर' को बताया सराहनीय: दिलीप जायसवाल
VIDEO: अभिषेक शर्मा ने भुवी को मारा गगनचुंबी छक्का, तोड़ा डाला गाड़ी का शीशा