भारतीय क्रिकेटर यश दयाल बड़ी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 69 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आईपीसी की यह धारा गैर-जमानती है। इसके तहत यश दयाल को 10 साल की सजा भी हो सकती है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़ित लड़की ने यश दयाल पर शादी का लालच देकर उसका आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि यश दयाल ने शादी के नाम पर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए थे। सूत्रों के मुताबिक पीड़ित लड़की ने अपने आरोपों के संबंध में व्हाट्सएप चैट, वीडियो कॉल और फोटो के स्क्रीनशॉट जैसे सबूत भी पेश किए हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है।
यश दयाल जा सकते हैं जेल
पुलिस ने अभी तक यश दयाल के खिलाफ पीड़िता के आरोपों की जांच शुरू नहीं की है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट होने और मजिस्ट्रेट के सामने कानूनी तौर पर उसका बयान दर्ज होने के बाद ही पुलिस कार्रवाई शुरू होगी। पुलिस कार्रवाई के तहत यश दयाल को गिरफ्तार भी किया जा सकता है। अगर जांच में यश दयाल पर लगे आरोप सही साबित होते हैं और वह दोषी पाया जाता है तो उसे 10 साल तक की जेल हो सकती है।
पीड़िता ने आरोपों में ये बातें भी कही हैं
पीड़ित लड़की गाजियाबाद के इंदिरापुरम की रहने वाली बताई जा रही है। उसने पुलिस में यश दयाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए कहा कि वह पिछले 5 साल से क्रिकेटर के साथ रिलेशनशिप में थी। सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता ने यह भी दावा किया है कि यश दयाल के परिवार ने उसे शादी का भरोसा भी दिलाया है। वह अक्सर यश दयाल के घर जाती थी। हालांकि, अभी तक इस मामले में न तो यश दयाल और न ही उसके परिवार ने कोई बयान दिया है। सोशल मीडिया पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
यश दयाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए पीड़ित लड़की ने सबसे पहले 14 जून को महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल किया। लेकिन वहां कोई सुनवाई न होते देख उसने 21 जून को सीएम हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की।
You may also like
पैसों की तंगी के कारण 10वीं कक्षा में ही शुरू की नौकरी, फिर लगाया ऐसा दिमाग की आज करोड़ों रुपये का कारोबार
एक लाख के 6 करोड़ बनाने वाला शेयर, इस मल्टीबैगर स्टॉक में मचाई धूम, कभी 5 रुपये से कम थी कीमत
अहमदाबाद प्लेन क्रैश: सरकार ने निभाया अंतिम फर्ज, 19 लोगों के अवशेषों का किया सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार
Jokes: एक जाट के 4 जवान छोरे थे.., जाट चाह रहा था कि उनकी जल्द से जल्द शादी हो जाये, इसी के चलते उसने अपने किसी नज़दीकी से रिश्ते की बात चलाई..!! पढ़ें आगे..
Nitish Kumar Reddy को रिप्लेस कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, ENG vs IND 3rd Test में टीम इंडिया की प्लेइंग XI का बन सकते हैं हिस्सा