Next Story
Newszop

गौमाता और जनता के आशीर्वाद से मुझे मिलती है रीवा के विकास की शक्ति : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

Send Push

image

image

– उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अपने जन्मदिन पर लक्ष्मणबाग गौशाला में किया गौपूजन

रीवा, 17 अगस्त (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के जन्मदिवस पर रविवार को लक्ष्मणबाग मंदिर परिषर तथा गौशाला में जन्म उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि लक्ष्मणबाग की पावन भूमि पर जन्मदिन मनाया जाना मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य और गौरव का क्षण है। गौमाता और जनता के आशीर्वाद से मुझे रीवा और विन्ध्य के विकास की शक्ति मिली है।

इससे पहले उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने लक्ष्मणबाग मंदिर में पहुंचकर विभिन्न देवताओं के दर्शन तथा पूजन- अर्चन किया। उन्होंने लक्ष्मणबाग गौशाला में गौमाता की पूजा करके उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन करके बेटियों का सम्मान किया तथा जन्मदिवस के अवसर पर देवी स्वरूप कन्याओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। उप मुख्यमंत्री ने गौशाला की गौमाता के लिए आयोजित भण्डारे का शुभारंभ कर गौमाता को विभिन्न व्यंजन खिलाए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गौमाता में देवी, देवताओं का वास होता है। गाय का गोबर और मूत्र का उपयोग पूजा में किया जाता है। यही गौमाता की पवित्रता का प्रमाण है। उनके आशीर्वाद से मैं सदैव क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत रहूंगा। हम सब मिलकर रीवा और विन्ध्य को विकास में अब्वल बनाएंगे।

इस अवसर पर सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि उप मुख्यमंत्री शुक्ल राजनीति की काटों और कलांक भरी गली से भी बेदाग रहे हैं। उन्होंने गौसेवा और जनसेवा का जो संकल्प लिया है उसमें विन्ध्य में विकास की नई इबारत लिखी है। जीवन में कई उतार चढ़ाव देखने के बावजूद शुक्ल ने जनसेवा को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, पूर्व महापौर वीरेन्द्र गुप्ता, डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी, राजेश पाण्डेय, उप संचालक पशुपालन डॉ. राजेश मिश्रा तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और आमजनों ने समारोह में भाग लेकर उप मुख्यमंत्री शुक्ल को जन्मदिन की बधाई दी।

उप मुख्यमंत्री को प्रजापिता ब्राम्हकुमारी संस्थान में किया गया सम्मानित

प्रजापिता ब्राम्हकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय रीवा में रविवार को आयोजित समारोह में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल को सम्मानित किया गया। संस्थान की प्रमुख बहन ब्राम्हकुमारी निर्मला ने उप मुख्यमंत्री शुक्ल को अंगवस्त्र, श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दी तथा केक खिलाकर मुंह मीठा कराया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे जन्मदिवस पर ब्राम्हकुमारी संस्थान जैसे आध्यात्मिक चेतना के केन्द्र से आशीर्वाद मिलना बहुत बड़ा सौभाग्य है। आप सबने मेरे जन्मदिवस को विशेष बना दिया है। ब्राम्हकुमारी संस्थान की आध्यात्मिक चेतना और समाजसेवा से समाज को कठिन समय में सही राह मिलती है।

उप मुख्यमंत्री ने जन्म दिवस पर किया शिवपूजन

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने जन्मदिवस के अपसर पर ईको पार्क में स्थित कुंडेश्वरनाथ शिव मंदिर में सपत्नीक पूजा अर्चना की। उप मुख्यमंत्री ने भगवान शिव का दूध गंगा जल और शुद्ध जल से अभिषेक करके पूजा अर्चना की।

(Udaipur Kiran) तोमर

Loving Newspoint? Download the app now