लखनऊ,15 जुलाई (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अंतरिक्ष की ऊँचाइयों को छूकर, देश और प्रदेश दोनों का मान बढ़ाने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के शुभ आगमन पर हृदय से स्वागत करते हुये शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और उनके सपनों को एक नई उड़ान देने वाली है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की सफलता देश के लिए अपार हर्ष, गर्व व गौरव की बात है। माँ भारती की सेवा में शुभांशु शुक्ला का योगदान न केवल राष्ट्र को गौरवान्वित करता है, बल्कि उनके परिवारजन भी इस गौरवगाथा के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। शुभांशु ने देश का झण्डा बुलन्द किया है। शुभांशु की सफलता से देश में जश्न का माहौल है।
(Udaipur Kiran) / बृजनंदन
You may also like
नेपाल का संविधान जारी होने के बाद विवाहित महिला को भी पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार : सुप्रीम कोर्ट
राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' ने बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार प्रदर्शन
इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान की सियासत में एंट्री, 'पाकिस्तान रिपब्लिक पार्टी' से करेंगी नई शुरुआत
फौजा सिंह को टक्कर मारने वाली फॉर्च्यूनर की हुई पहचान, पुलिस के हाथ अहम सुराग
मोहानलाल का धमाकेदार कैमियो: 'भा भा बा' में शामिल हुए