रांची, 16 अगस्त (Udaipur Kiran) । दक्षिणी झारखंड के कुछ स्थानों में 19 अगस्त को भारी बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी है।
विभाग के अनुसार दक्षिणी जिलों में गर्जन के साथ 30-40 किमी की रफ्तार के साथ तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पाकुड़ जिले के महेशपुर में 20.4 मिमी रिकॉर्ड की गई। इस दौरान रांची में 13 मिमी बारिश दर्ज की गई।
राज्य में सबसे अधिक तापमान 33.5 डिग्री और सबसे कम तापमान लातेहार में 21.1डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाये रहे। हालांकि बीच-बीच में धूप भी खिली।
रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री, जमशेदपुर में 32.6, डाल्टेनगंज में 31.9, बोकारो में 32.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियय रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
एसआईआर बिहार के लोगों के लिए कोई मुद्दा नहीं, यह पूरी तरह पारदर्शी : संजय झा
अब लालटेन की रोशनी बुझने वाली है : प्रशांत किशोर
चुनाव आयोग ने कांग्रेस के वीडियो को बताया फर्जी, 'बिहार के लोगों को गुमराह करने की कोशिश'
हिन्दू समाज को एकत्रित कर धर्म की रक्षा कर रहा विहिप: गजेंद्र
इरी के विशेषज्ञों ने चंदौली के बरहनी ब्लॉक में डी.एस.आर प्लाटों का किया निरीक्षण