भोपाल, 14 जुलाई (Udaipur Kiran) । वरिष्ठ जज न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति की सहमति से केंद्र सरकार ने सोमवार को उनकी नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। न्यायमूर्ति सचदेवा मध्य प्रदेश में 29वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। वे वर्तमान में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदस्थ हैं।
संजीव सचदेवा का जन्म 26 दिसंबर 1964 को दिल्ली में हुआ था। दिल्ली से ही उन्होंने कॉमर्स में ग्रेजुएट किया। साल 1988 में वे दिल्ली बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुए और 1995 में सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड के रूप में योग्यता प्राप्त की। उन्होंने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट से लेकर दिल्ली, रांची समेत दूसरे शहरों में वकीलों को प्रशिक्षण भी दिया। 20 साल तक सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया के स्थायी वकील रहे। साल 2013 में दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। फिर 18 मार्च 2015 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दो माह पहले न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा के लिए सिफारिश भेजी थी। दो माह पहले केंद्रीय कानून विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को 24 मई 2025 को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। वे तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत के सेवानिवृत्त होने के बाद से उक्त दायित्व संभाल रहे हैं। इससे पहले भी वे 9 जुलाई 2024 से 24 सितंबर 2024 तक प्रदेश के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का दायित्व संभाल चुके हैं।
इसके साथ ही केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट को एक और जज दिया है। जस्टिस विवेक कुमार सिंह की मध्य प्रदेश में नियुक्ति की गई है। वे अभी मद्रास हाई कोर्ट में हैं, जिनका ट्रांसफर जबलपुर किया गया है। अब मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है।
(Udaipur Kiran) तोमर
You may also like
बीबी की तवियत नहीं थी ठीक तो शख्स ने अपनी ही 5-5 बेटियों के साथ बनाए संबंध, गर्भवती होने पर हुआ भंडाफोड़ˈ
UPSC इंटरव्यू में पूछे जाने वाले मजेदार और चुनौतीपूर्ण सवाल
जाने अनजाने में अगर आप भी कर रहे हो इस पत्ते का सेवन तो एक बार जरूर पढ़ लें ये खबरˈ
टैक्सी ड्राइवर ने सड़क पर घायल लड़की की जान बचाई, फिर मिला अनमोल सम्मान
कन्नौज में पत्नी का प्रेमी संग भागने का प्रयास, हाईवे पर हुआ हंगामा