अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही फिल्म ‘परम सुंदरी’ में नजर आएंगे, जिसमें उनकी जोड़ी जाह्नवी कपूर के साथ देखने को मिलेगी। यह फिल्म 29 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। आने वाले समय में सिद्धार्थ कई बड़ी फिल्मों में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे, जिनमें से एक है पौराणिक थ्रिलर ‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’। अब इस फिल्म में अभिनेता मनीष पॉल की एंट्री हो गई है।
रिपोर्ट के अनुसार ‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ की स्टार कास्ट में मनीष पॉल की एंट्री हो चुकी है। फिल्म की निर्माता एकता कपूर ने भी इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। एकता ने बताया, मनीष एक शानदार अभिनेता हैं जो पर्दे पर अपनी अनोखी ऊर्जा से दर्शकों को बांध लेते हैं। हमें ‘वन’ में उन्हें शामिल करते हुए बहुत खुशी हो रही है। उनका किरदार निश्चित रूप से दर्शकों को चौंका देगा।
‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर और टीवीएफ मोशन पिक्चर्स के सहयोग से किया जा रहा है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पहली बार साथ नजर आएंगे। इस परियोजना का निर्देशन अरुणाभ कुमार और दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सारा अली खान भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे
You may also like
महिलाओं में नाभि के आसपास दर्द क्यों होता है? जानिए इसके पीछे छिपे संभावित रोग
कंट्रोल में रहेगी डायबिटीज रोज पैर के इसˈ पॉइंट को 3 मिनट दबाएं फिर देखें कमाल
अभी खरीद लें Gold, 2.5 लाख तक पहुंच सकती है कीमत
ODI series : कराची में पाकिस्तानी महिला टीम की बड़ी हार, वेस्टइंडीज ने श्रृंखला में बनाई बढ़त
मृत्यु के बाद किस तरह किया जाता हैˈ अच्छे-बुरे कर्मों का हिसाब 20 मिनट के लिए मृत हुए इस शख्स ने खोला उस दुनिया का राज