डिब्रूगढ़ (असम), 16 जुलाई (Udaipur Kiran) । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने राज्य के लिए ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि की घोषणा की है।
ऑयल इंडिया लिमिटेड ने नमरूप के बोरहाट-1 कुएं में हाइड्रोकार्बन की उपलब्धता की खोज की है। इस कुएं में असम सरकार की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है, जो इस खोज को और भी ऐतिहासिक बनाती है।
मुख्यमंत्री सरमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि इस उपलब्धि के साथ असम देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसकी सरकार प्रत्यक्ष रूप से तेल उत्पादक बनी है। यह खोज न केवल राज्य के तेल अन्वेषण प्रयासों को सफल बनाती है, बल्कि असम को राजस्व और रॉयल्टी से सशक्त करती है।
साथ ही, यह देश के लिए ऊर्जा की स्थायी आपूर्ति सुनिश्चित करने में भी सहायक सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने इस पल को असम के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।
——–
(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश
You may also like
Air India ने पूरी की बोइंग 787 विमानों की जांच, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी
बम की धमकी वाले Email की जांच में उलझी पुलिस, Dark Web और VPN बने बड़ी चुनौती
नेतन्याहू को बड़ा झटका: एक और सहयोगी पार्टी गठबंधन से अलग, इजराइल में राजनीतिक अस्थिरता गहराई
जम्मू-कश्मीर शांति की ओर, जल्द पकड़े जाएंगे पहलगाम हमले के आतंकवादी : मनोज सिन्हा
XO, Kitty का तीसरा सीजन: नई कहानियों और पात्रों का इंतजार