रांची, 12 जुलाई (Udaipur Kiran) । बारिश में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) ने रांची को पीछे छोड़ दिया है। पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है, जबकि रांची दूसरे स्थान पर रहा। एक जून से 11 जुलाई तक हुई बारिश के आंकड़ों के अनुसार पूर्वी सिंहभूम में 336.6 मिमी के मुकाबले 863.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। यह सामान्य बारिश से 157 प्रतिशत अधिक है।
वहीं दूसरे स्थान पर रहे रांची में 308.3 मिमी की तुलना में 770.8 मिमी बारिश हुई। यह सामान्य से 150 प्रतिशत अधिक है। वहीं तीसरे स्थान पर सरायकेला-खरसावां रहा, जहां 299.1 मिमी की तुलना में 689 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह सामान्य से 130 प्रतिशत अधिक है।
वहीं चौथे स्थान पर लातेहार जिला रहा। यहां 284.3 मिमी की तुलना में 646.3 मिमी बारिश हुई। यह सामान्य से 127 प्रतिशत अधिक है। पांचवें स्थान पर रामगढ जिला रहा। यहां 297.7 मिमी के मुकाबले 663.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 123 प्रतिशत अधिक है।
राज्य के विभिन्न जिलों में आनेवाले दिनों में बारिश की सम्भवना है। 13 जुलाई को दक्षिणी जिले और इससे लगे मध्यवर्ती भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है।
इधर, पिछले 24 घण्टे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश हजारीबाग के डीवीसी के इलाके में 93.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
शनिवार को रांची और आसपास के इलकों में सुबह से मौसम साफ रहा और हल्की धूप खिली रही। बाद में बादल छा गए।
रांची में अधिकतम तापमान 28.4, जमशेदपुर में 31.9, डालटेनगंज में 30.4 और बोकारो में तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
एयर इंडिया प्लेन क्रैश की जांच रिपोर्ट में जिस फ़्यूल कंट्रोल स्विच का ज़िक्र, वह क्या होता है?
कपिल शर्मा के शो पर विवाद: कनाडा में गोलीबारी के पीछे की कहानी
RBI Recruitment 2025: इन पदों के लिए करें आवेदन और पाएं 1,22,692 रुपये तक वेतन
IND vs ENG: बतौर फील्डर टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले क्रिकेटर बने जो रूट, इस भारतीय दिग्गज का छोड़ा पीछे
पूर्व मुख्यमंत्री स्व सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की जयंती पर मुख्यमंत्री-राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि