जालंधर, 21 अगस्त (Udaipur Kiran) । 15वें हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबलों में रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिला। हॉकी हरियाणा और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं मेज़बान हॉकी पंजाब अब तीसरे स्थान के लिए उत्तर प्रदेश हॉकी से भिड़ेगा।
पहले सेमीफाइनल में हॉकी हरियाणा ने उत्तर प्रदेश हॉकी को 3-0 से हराया। हरियाणा के लिए नितिन ने (3’, 54’) दो गोल दागे, जबकि जीतपाल (47’) ने एक गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की।
दूसरा सेमीफाइनल बेहद कड़ा मुकाबला साबित हुआ, जिसमें हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने मेज़बान हॉकी पंजाब को 3-2 से मात दी। ओडिशा की ओर से प्रताप टोप्पो ने (1’, 15’) दो गोल किए, जबकि करन लकड़ा (58’) ने अंतिम मिनटों में निर्णायक गोल दागा। पंजाब की ओर से कप्तान गुरसेवक सिंह (12’) और मनमीत सिंह राय (44’) ने गोल किए, लेकिन टीम जीत हासिल नहीं कर सकी।
अब फाइनल में हॉकी हरियाणा और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा आमने-सामने होंगे। तीसरे स्थान के लिए हॉकी पंजाब का मुकाबला उत्तर प्रदेश हॉकी से होगा।
—————
(Udaipur Kiran) / प्रभात मिश्रा
You may also like
शादी के शोर में दब गई प्रेमी की चीखें गला दबायाˈˈ फिर कार में जला दी लाश
न करे इस दिन भूलकर भी पैसों का लेन देन नहींˈˈ लगती राजा से रंक बनते देर आर्थिक रूप से ये दिन माना जाता है शुभ
दिल्ली में अगले 5 दिन बारिश के आसार, UP-बिहार से लेकर बंगाल तक अलर्ट, पहाड़ों का क्या है हाल?
दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों के पुनर्वास पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
पुतले से शादी रचा कर प्रेग्नेंट हुई महिला, बच्चा भी पुतलाˈˈ पैदा किया, बोली- 35 मिनट लेबर पेन हुआ