अदालत ने दोनों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
हिसार, 18 जुलाई (Udaipur Kiran) । स्पेशल स्टाफ व अर्बन एस्टेट थाना पुलिस टीम ने होटल मैनेजर पारस की हत्या के मामले में शुक्रवार काे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शहर के क्रांति नगर निवासी मोनू उर्फ फर्राटा व शहर के सिटी गेस्ट हाउस में रहने वाले उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के इमलिया गांव निवासी अभिषेक उर्फ कलोल के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी निरीक्षक विजय पाल ने शुक्रवार काे बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मोनू उर्फ फर्राटा लगभग 20–25 दिन पहले मृतक पारस के होटल में रुका था। कमरे की पेमेंट को लेकर उसका होटल मैनेजर पारस से विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते मोनू ने अपने साथी अभिषेक के साथ मिलकर पारस पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और बाद में उसकी मृत्यु हो गई।मृतक की पत्नी की शिकायत पर थाना अर्बन एस्टेट में 15 जुलाई को दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर दोनों मुख्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को अदालत में पेश करके चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
(Udaipur Kiran) / राजेश्वर
You may also like
ऑस्टियोपोरोसिस से बचना है तो अपनाएं ये 5 देसी उपाय
टीम का ध्यान वनडे विश्व कप 2025 पर केंद्रित है: स्मृति मंधाना
मोटापा कम करने में चमत्कारी है ये बीज, जानिए कैसे करें सेवन
ईडी को नहीं मिलता सबूत तो परिवार के सदस्यों को बनाते हैं निशाना: शक्ति सिंह गोहिल
अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के इवेंट्स का विस्तृत कलेंडर जल्द जारी होगा : संजय अडेसरा