नई दिल्ली, 8 सितंबर (Udaipur Kiran) । आम आदमी पार्टी (आआपा) के बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर के अपने विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए मुआवजा और राहत राशि की मांग की है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार भी किसानों को राहत राशि देती थी।
संजीव झा ने पत्र में लिखा कि यमुना नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि और उसके कारण जलभराव से बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के अतंर्गत दिल्ली के निचले इलाकों में किसानों की फसलें जलमग्न हो गई हैं। इस आपदा से कई किसान परिवारों की आजीविका पर गंभीर संकट आ गया है।
झा ने लिखा है कि अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा के चलते किसानों की फसलें खराब हो गई हैं। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण से उनको मुश्किलों का सामना करने पड़ रहा है। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री से अपील की है कि प्रभावित किसानों की विशेष सर्वेक्षण टीम द्वारा तुरंत जांच कराई जाए।
उन्होंने कहा कि बर्बाद हुई फसलों का आकलन कर किसानों को तात्कालिक मुआवजा और राहत राशि दी जाए।
संजीव झा ने कहा कि पिछली सरकार ने भी ऐसी परिस्थितियों में किसानों को राहत प्रदान की थी। उन्होंने दिल्ली सरकार से उम्मीद जताते हुए कहा कि इस बार भी किसानों को समय पर सहायता मिलेगी।
—————
(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी
You may also like
सीपी राधाकृष्णन चुने गए भारत के उपराष्ट्रपति, बी सुदर्शन रेड्डी को हराया
दुनिया की खबरें: नेपाल में राजनीतिक संकट गहराया और दोहा में धमाके की आवाज सुनी गयी
सहारनपुर: गेहूं पिसाने आई 11 साल की लड़की को आटा चक्की संचालक अंदर खींच ले गया, अश्लील हरकतें कीं
10 को तुम्हारी` सगाई है आ जाना… पिता ने कार्ड भेजा तो सहम गई बेटी, सच्चाई के पीछे छुपा था भाई का कांड
सीपी राधाकृष्णन बने नए उपराष्ट्रपति, नेताओं ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं