– मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा रूट का भी किया सर्वेक्षण
बिजनौर, 07 जुलाई (Udaipur Kiran) | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता भगवती देवी के निधन के बाद सोमवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके गांव हुरनंगला पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। भगवती सिंह का निधन शनिवार रात 95 वर्ष की आयु में हुआ था। मुख्यमंत्री ने धर्मपाल सिंह के परिवार को सांत्वना देते हुए उनकी माता के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। धर्मपाल सिंह के निवास स्थान पर मुख्यमंत्री लगभग 20 मिनट रुके थे।
मुख्यमंत्री सोमवार दोपहर लखनऊ से राजकीय विमान से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद उन्होंने राजकीय हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा मार्ग का हवाई सर्वेक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सर्वेक्षण के बाद वे हेलीकॉप्टर से नगीना क्षेत्र के गांव हुरनंगला पहुंचे, जहां उन्होंने शोकाकुल परिवार के साथ समय बिताया।
इससे पहले, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता भगवती देवी की अंत्येष्टि में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी गंगा बैराज घाट पर शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री के हुरनंगला आगमन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, एमएलसी डॉ महेंद्र कुमार सिंह, एमएलसी अशोक कटारिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।————
(Udaipur Kiran) / नरेन्द्र
You may also like
माफिया अतीक के साढ़ू समेत कई अन्य के खिलाफ एक दिन में दर्ज हुए पांच मुकदमे
मप्र हाईकोर्ट का बड़ा निर्णय, अब सड़कों और चौराहों पर नहीं लगेंगी नई प्रतिमाएं
इंदौर में स्टांप ड्यूटी घोटाला: अधिकारी और कारोबारियों पर केस दर्ज
रेचल ज़ेग्लर और नाथन लुईस-फर्नांड के बीच रोमांस की अफवाहें
महेश बाबू की फिल्म SSMB29 में आर माधवन निभाएंगे पिता का किरदार