नई दिल्ली, 12 जुलाई (Udaipur Kiran) । देश के दक्षिण के खूबसूरत राज्य केरल में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपना राज्य मुख्यालय मिल जाएगा। मुख्यालय का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वह सजधज कर तैयार है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज पूर्वाह्न लगभग 10ः30 नवनिर्मित राज्य मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे।
भाजपा ने यह जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर अमित शाह के फोटो के साथ साझा की है। भाजपा के राज्य मुख्यालय का निर्माण केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के केजी मरार रोड पर किया गया है। राज्य मुख्यालय के उद्घाटन के बाद शाह लगभग सवा 11 बजे राजधानी के पुथारीकंडम मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वो शाम साढ़े चार बजे कन्नूर भी जाएंगे। वहां प्रसिद्ध थलिपाराम्बा राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। शाह शुक्रवार रात विशेष विमान से तिरुवनंतपुरम पहुंच चुके हैं। उनके आज ही दिल्ली लौटने की संभावना है।
—————
(Udaipur Kiran) / मुकुंद
You may also like
गाजियाबाद: कांवड़ यात्रा के लिए व्यापक इंतजाम, पुलिस ने बनाए 5 कंट्रोल रूम और 10,000 'कांवड़ मित्र'
'पिछले इंग्लैंड दौरे पर मिली सीख से लिया सबक', बुमराह ने बताया लॉर्ड्स में कैसे मिले पांच विकेट
T-20 World Cup: इटली ने चौंकाया विश्व क्रिकेट को, टी20 विश्व कप 2026 के लिए किया क्वालीफाई
Preparations To Give 100 Units Of Free Electricity In Bihar : बिहार में 100 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी में नीतीश सरकार, प्रस्ताव तैयार, जल्द मिल सकती कैबिनेट की मंजूरी
जागेश्वर धाम के स्वरुप से छेड़छाड़ नहीं की जाएगी बर्दाश्त