जनता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का करें त्वरित समाधान: मनोज कुमार सिंह
लखनऊ,02 जुलाई (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से बुधवार को वर्ष 2022 के सात और वर्ष 2023 बैच के 38 कुल 45 प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की।
मुख्य सचिव ने प्रशिक्षु अधिकारियों का उत्तर प्रदेश प्रशासनिक परिवार में हार्दिक स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा दूसरों के लिए सोचने और कार्य करने का अवसर प्रदान करती है। सरकार अधिकारियों को आत्म-मूल्यांकन और विवेकपूर्ण निर्णय लेने की स्वतंत्रता देती है। इस सेवा में चुनौतियों के साथ व्यापक अनुभव प्राप्त करने का मौका भी मिलता है।
उन्होंने अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह सेवा दूसरों का मार्गदर्शन और प्रेरणा देने के लिए है। स्वयं का मनोबल ऊंचा रखते हुए जनता के लिए अधिकतम कार्य करें, इससे आपकी टीम भी नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगी। दूसरों की सेवा से आत्म-संतुष्टि और उपलब्धि की अनुभूति होती है, जो अन्य किसी सेवा में नहीं मिलती है।
मनोज कुमार सिंह ने प्रशिक्षु अधिकारियों से जनता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने और नवीनतम तकनीक से स्वयं को अपडेट रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रशासन सबसे बुनियादी और महत्वपूर्ण सेवा है, जिसमें अधिकारियों का सीधा जुड़ाव जनता और उनकी समस्याओं से होता है। जमीन से जुड़ी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए कार्य करना होगा। समस्याओं के समाधान के लिए ज्यादा पढ़ना होगा और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करनी होगी।
महिला एवं बाल विकास को प्राथमिकता देते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार के लिए टेक होम राशन (टीएचआर) कार्यक्रम चलाया जा रहा है। विकसित भारत की परिकल्पना स्वस्थ और शिक्षित नागरिकों पर निर्भर है। अधिकारियों को अन्य कार्यों के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों पर भी ध्यान देना होगा।
इस अवसर पर महानिदेशक उपाम एल. वेंकटेश्वर लू, प्रमुख सचिव नियुक्ति एम. देवराज सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
(Udaipur Kiran) / बृजनंदन
You may also like
Hockey Asia Cup IND vs PAK: फिर घुटनों पर आया पाकिस्तान, एशिया कप के लिए हॉकी टीम आएगी भारत, क्रिकेट में क्या होगा?
Penny Stocks: एक रुपया का शेयर, गिरते बाजार में चला गया अपर सर्किट तक, आखिर क्या खबर आ गई?
जहां जवानों ने नक्सली महासचिव काे ढेर किया उस इलाके में गृहमंत्री विजय शर्मा ने लगाई जन-चौपाल
बाढ़ एवं आपदा से बचाव के लिए डिप्टी कलेक्टर रेखा चन्द्रा जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त
कठुआ वाटरफ्रंट पर भव्य लेजर शो आयोजित, शिव तांडव गंगा आरती देशभक्ति कथाएँ बनी आकर्षण का केंद्र