रांची, 02 जुलाई (Udaipur Kiran) । राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए बुधवार को तेतर टोली सरना स्थल मोरहाबादी में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अंतू तिर्की ने वैधानिक तरीके से पूजा अर्चना की।
तिर्की के नेतृत्व में सरना स्थल पर पूरे विधि विधान से मोरहाबादी मौजा के मुख्य पाहन सनी मुंडा की ओर से पूजा अर्चना किया गया।
अंतु तिर्की ने कहा हम सबों के आदर्श दिशुम गुरु शिबू सोरेन पर सरना माता की कृपा बनी रहेगी। और वे शीघ्र स्वास्थ्य होकर वापस लौटेंगे।
उनके शीघ्र स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए विशेष प्रार्थना एवं पूजा अर्चना की गई।
अनुष्ठान में कार्तिक तिर्की, राम सहाय सिंह मुंडा, बीरू साहू, विनोद तिर्की, महादेव मुंडा, बजरंग लोहरा, विलियम रिचर्ड रोशन सहित अन्य लोग मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
उत्तराखंड: पांच अवैध मजारों पर चला बुलडोजर, अब तक 537 अवैध मजारें हुई ध्वस्त
कोरबा में बारिश का कहर : 30 घरों में घुसा नाले का पानी
कांग्रेस ने 57 साल के शासनकाल में आदिवासियों की अनदेखी की, विकास के लिए कुछ नहीं किया : उपमुख्यमंत्री साव
राजिम मेला स्थल पर आवश्यक निर्माण कार्य के लिए 20.23 करोड़ स्वीकृत
नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार