Top News
Next Story
Newszop

इस सप्ताह कौन बनेगा लखपति? जानिए आपका साप्ताहिक राशिफल

Send Push

ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, आने वाला सप्ताह (7-13 अक्टूबर) तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेंष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि : इस सप्ताह आपक मन प्रसन्न रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल हो सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। सप्ताह के अंत में निवेश करने से बचें। हानि हो सकती है। सप्ताह के अंत में पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

वृषभ राशि : इस सप्ताह मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें तथा बातचीत में संतुलित रहें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला असर देने वाला रहेगा। सप्ताह के आरंभ में कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। एकाग्रता बनाए रखें। सप्ताह के आरंभ में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। सप्ताह के मध्य में स्थितियों में बदलाव आएगा।

मिथुन राशि : सप्ताह के प्रारंभ में मन प्रसन्न रहेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबारी कार्यों में परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। सप्ताह के मध्य में पहले से अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के अंत में कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार में कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के अंत में मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

कर्क राशि : मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। यह सप्ताह आपके लिए उपलब्धियों भरा रहेगा। सप्ताह के आरंभ में कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं।

सिंह राशि : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। परिवार में शांति बनाए रखें। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। सप्ताह के मध्य में परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। सप्ताह के अंत में स्थितियां आपके अनुकूल होंगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में साथियों, अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

कन्या राशि : मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। माता की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा।  इस सप्ताह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। सप्ताह के आरंभ में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। एकाग्रता बनाए रखें। सप्ताह के आरंभ में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। माह के मध्य में भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।

तुला राशि : मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। कला या संगीत में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता का सान्निध्य मिलेगा। खर्च बढ़ेंगे। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य बन सकेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

वृश्चिक राशि : आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परंतु मन परेशान भी हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।  इस सप्ताह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में एकाग्रता से कार्य करें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। तर्क वितर्क की स्थिति से दूर रहें। केंद्रित रहें। सप्ताह के मध्य में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।

धनु राशि : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में स्थितियों में बदलाव आएगा। वातावरण आपके अनुकूल हो सकता है। सप्ताह के मध्य में व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। सप्ताह के अंत में परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मकर राशि : आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण सामान्य रहेगा। सप्ताह के आरंभ में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। मन में किसी बात को लेकर बेचैनी हो सकती है। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें।

कुंभ राशि : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु मन में नकारात्मक विचारों से बचें। धैर्यशीलता बनाए रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। भविष्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। सप्ताह के अंत में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन राशि : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। सप्ताह के आरंभ में साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। केंद्रित होकर कार्य करें। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। सप्ताह के मध्य में स्थितियों में बदलाव हो सकता है। मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। सेहत का ध्यान रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

[ Weekly Horoscope, rashi parivartan 2024, Horoscope 7-13 october, Horoscope of the week, Weekly Horoscope in Hindi, saptahik rashifal, , साप्ताहिक राशिफल, राशि परिवर्तन 2024, 7-13 अक्टूबर तक का राशिफल, सप्ताह का राशिफल, वीकली राशिफल, वीकली राशिफल इन हिंदी]

Loving Newspoint? Download the app now