कुंडलिया छंद - 1
तृतीया का पावन दिवस, शुभ मुहूर्त सुख धाम।
दान पुण्य का पर्व है, सकल सुमंगल नाम।
सकल सुमंगल नाम, पितर को भोग लगाओ।
लक्ष्मी का है धाम, धान्य धन सब कुछ पाओ।
कह सुशील कविराय, दिवस यह मंगलदाई।
भरे रहें भंडार, तृतीया अक्षय आई।।
कुंडलिया छंद - 2
पावन अक्षय पर्व पर, करें दान भरपूर।
पितरों के आशीष से, मिटे सकल नासूर।।
मिटे सकल नासूर, पाप सब क्षय हो जाते।
भरे रहें धन धान्य, कीर्ति यश बल सब पाते।
कह सुशील कविराय, परशु जी का अभिनंदन।
अक्षय हों शुभ कर्म, तृतीया यह है पावन ।।
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
ALSO READ: मजदूर दिवस पर कविता : संघर्ष का सूर्योदय
You may also like
क्या आपका बच्चा है जीनियस? जानें 5 संकेत
चाणक्य नीति: गधे के तीन गुण जो सफलता की कुंजी हैं
Ank Jyotish 15 July 2025: मूलांक 1 से 9 वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए कौन चमकेगा और कौन रहेगा तनाव में ?
पृथ्वी के बेहद पास से गुजरी क्या है यह चीज? आधा KM से बड़ा है साइज, NASA ने जारी की तस्वीर
शिवलिंग पर सबसे पहले क्या चढ़ाएं बेलपत्र या जल, जानिए ज्योतिषाचार्य से सही नियम