गीत
मन प्रवाहित चेतना के आधार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
धर्म अध्यात्म तेज संवाहित सरल।
योग निष्ठित नियम सामर्थ्य बल।
नयनों में नेह सबके लिए।
भेद सब आपने विस्मृत किए।
गुरु के नाम से भव पार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
धर्म पथ पर नित कर्मठ चले।
ब्रह्म विद्या योग विद्या साथ ले।
मनस की सामर्थ्य का कर निर्वहन।
उच्च सद्गुण वृतियों का संचरण।
आत्मबल के शुद्धतम विस्तार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
है अहिंसा नित धर्म सबका
सत्य राह की दिखलाई है।
जियो और जीने दो शिक्षा
महावीर ने सिखलाई है।
जैन धर्म ध्वजा का आधार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
*महावीर जयंती पर आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं।*
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
You may also like
आर्केस्ट्रा में नाचने वाली लड़कियों का छलका दर्द, 'मालिक मेरे साथ…',बताया कैसी होती है जिंदगी… ι
प्यार में पागल हुआ प्रेमी, बोला-मुझे लड़की चाहिए बात खत्म…नहीं तो थाने में करुंगा सुसाइड' ι
रूबी को जिस राज पर था अटूट विश्वास, वह निकला तीन बच्चों का पिता इकरार, आगे की कहानी रूह कंपा देगी ι
देवरिया में दो महिलाओं की समलैंगिक शादी ने मचाई हलचल
महिला ने चार पतियों और एक प्रेमी के साथ रचाई अनोखी कहानी