Regional
Next Story
Newszop

रामलीला के दौरान भगवान राम की भूमिका निभा रहे कलाकार को हार्ट अटैक, मौत

Send Push

image

Delhi Ram leela news : दिल्ली में शाहदरा के विश्वकर्मा नगर में रामलीला के दौरान भगवान राम की भूमिका निभाते समय मंच पर हार्ट अटैक से 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें सुशील कौशिक भगवान राम का रोल निभाते नजर आ रहे हैं। इसी बीच उनके दिल में दर्द उठता है और वो अपने हाथ दिल पर रख लेते हैं। इसके बाद कौशिक तबीयत खराब होने के बाद मंच के पीछे चले गए।

पुलिस ने बताया कि भगवान राम की भूमिका निभा रहे सुशील कौशिक को मंच पर दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कौशिक पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे।

कौशिक विश्वकर्मा नगर के ही रहने वाले थे और अकसर रामलीला में भगवान राम का किरदार निभाते थे। इस घटना से इलाके में शोक की लहर फैल गई।

Edited by : Nrapendra Gupta

Loving Newspoint? Download the app now