Top News
Next Story
Newszop

पंजाब में AAP के स्थानीय नेता को गोली मारी गई, अकाली नेता पर आरोप

Send Push

image

पंजाब के फाजिल्का जिले में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के स्थानीय नेता को गोली मार दी गई। इस घटना के लिए आप विधायक जगदीप कंबोज ने शिरोमणि अकाली दल को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार को फाजिल्का के जलालाबाद में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के बाहर आप नेता मनदीप सिंह बराड़ और कुछ अकाली दल कार्यकर्ताओं के बीच बहस के बाद हुई।

इस घटना में बराड़ के सीने में गोली लगी है। वह मुहम्मद वाला गांव से सरपंच पद के उम्मीदवार हैं। बराड़ को जलालाबाद के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उन्हें लुधियाना स्थानांतरित कर दिया गया।

जलालाबाद से आप विधायक जगदीप कंबोज ने आरोप लगाया कि शिरोमणि अकाली दल के नेता वरदेव सिंह नोनी मान ने कथित तौर पर बराड़ पर गोली चलाई। मान पूर्व सांसद जोरा सिंह मान के बेटे हैं। उन्होंने बताया कि बराड़ की स्थिति स्थिर है। पुलिस ने कहा कि मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी। पंजाब में ग्रामीण पंचायतों के लिए मतदान 15 अक्टूबर को होगा। (भाषा)

Loving Newspoint? Download the app now