Maharashtra Assembly Elections : आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी और उनके नेता अरविंद केजरीवाल महाविकास आघाडी (MVA) के लिए प्रचार करेंगे। एमवीए में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT), शरद पवार की राकांपा (SP) और कांग्रेस शामिल हैं। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं और वहां 20 नवंबर को मतदान होगा।
राज्यसभा सदस्य सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, महाराष्ट्र चुनाव में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एमवीए उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। आम आदमी पार्टी महाराष्ट्र में चुनाव नहीं लड़ेगी।
ALSO READ:
आप सूत्रों के अनुसार, शिवसेना (यूबीटी) और राकांपा (एसपी) ने केजरीवाल के महाराष्ट्र में प्रचार करने के संबंध में पार्टी से संपर्क किया है। सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए भी प्रचार कर सकते हैं।
महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं और वहां 20 नवंबर को मतदान होगा। झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा, जबकि दोनों राज्यों में मतगणना 23 नवंबर को होगी।
ALSO READ:
आप और एमवीए ‘इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) का हिस्सा हैं। ‘इंडिया’ का गठन 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा से मुकाबला करने के लिए किया गया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
You may also like
दूध खौलाते समय एक महिला का सिर धड़ से अलग, दूसरी का सिर फटा, इस वजह से हुआ हादसा..
रात में कम से कम तीन बार होना चाहिए', शारीरिक संबंध का दबाव बनाती थी पत्नी, रोजाना पति से कहती थी यह बात, अब कोर्ट ने सुनाया ये फैसला.
एक झटके में खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! इन 2 नंबरों से कॉल आए तो भूलकर भी न उठाएं, खूब पछताएंगे..
आधी रात बना रोमांस का मूड, लड़की ने कुत्ते के साथ किया सेक्स, वीडियो पोस्ट किया तो खानी पड़ी जेल की हवा..
शादी के कितने साल बाद तक प्रॉपर्टी पर रहता है बेटी का हक, जान लीजिए नियम..