Top News
Next Story
Newszop

गौ हत्या में लिप्त दो आरोपितों के घर में पुलिस ने की कुर्की

Send Push

हरिद्वार। पुलिस ने आज गौ तस्करी व गौ हत्या में लिप्त दो आरोपितों के घर की कुर्की करते हुए सामान जब्त कर लिया। पुलिस की इस कार्यवाही से गौ तस्करों में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, गौ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के एसएसपी के निर्देश दिए थे, जिसके तहत जनपद के थाना भगवानपुर पर दो आरोपितों के खिलाफ गौकशी के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपित लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस ने वांछित आरोपित असलम उर्फ टांडा व सनव्वर निवासीगण ग्राम सिकरोडा थाना भगवानपुर हरिद्वार के विरुद्ध न्यायालय से कुर्की के आदेश प्राप्त किए। कुर्की वारंट के बाद पुलिस आरोपितो के घर पहुंची और घरों की कुर्की कर घर का सामान जब्त कर लिया। पुलिस की इस कार्यवाही से गौतस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

Loving Newspoint? Download the app now